SAUDI : जांच अभियान में 1 सप्ताह के अंदर 10,606 प्रवासी गिरफ्तार, रेसीडेंसी और लेबर कानून तोड़ा

Satyam Kumari30 April 20231 min read48 viewsSaudi

जांच अभियान चलाकर किया जा रहा है आरोपियों को गिरफ्तार

सऊदी में अधिकारियों के द्वारा ऐसे प्रवासियों की जांच जारी रहती है जो अवैध तरीके से रहते हैं और काम करते हैं। इन प्रवासियों पर रेजिडेंस वीजा और लेबर लॉ के उल्लंघन का आरोप लगाया जाता है। अधिकारियों की द्वारा इस तरह की जांच इसलिए भी जरूरी है क्योंकि ऐसा नहीं करने पर अवैध प्रवास की संख्या बढ़ती चली जाएगी।

अधिकारियों के द्वारा residency, work और border security regulations के उल्लंघन के 10,606 उल्लंघनकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। यह जांच अभियान 20 अप्रैल से लेकर 26 अप्रैल यानी कि करीब 1 सप्ताह तक चलाया गया था।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

1 सप्ताह के अंदर हुई सारी गिरफ्तारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 सप्ताह के अंदर residency laws के 5,620, अवैध तरीके से बॉर्डर क्रॉसिंग के आरोप में 3,825 और लेबर से जुड़े मामले में 1,161 उल्लंघनकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

कई लोग अवैध तरीके से बॉर्डर क्रॉस करने की फिराक में थे

इसके अलावा ऐसे भी लोगों की गिरफ्तारी की गई है जो अवैध तरीके से बॉर्डर क्रॉस करने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे 1,087 आरोपी पकड़े गए हैं।

लगाया जाता है भारी जुर्माना

इस तरह के आरोपियों पर कड़ा जुर्माना लगाया जाता है। आरोपी को 15 साल की जेल और SR1 million का जुर्माना देना पड़ सकता है।

 

 

Share:

Comments

Leave a comment