KUWAIT : बिना लाइसेंस के अवैध काम कर दिया था शुरू, 13 लोग हुए गिरफ्तार, सारा सामान जब्त

Lov Singh4 January 20231 min read9 viewsKuwait

अवैध काम करने वाले लोगों को पकड़ा गया

कुवैत में अवैध काम कर रहे लोगों को पकड़ा गया है। दरअसल प्रवासियों ने बिना लाइसेंस के कमर्शियल बिजनेस खोल दिया था जिसके बाद छापेमारी के दौरान इसका खुलासा हुआ। कहा गया है कि Food and Drug Authorities और Kuwait Municipality की मदद से लोक अभियोजन ने छापेमारी की और भारी मात्रा में सामान बरामद किया।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

वह सब्सक्रिप्शन पर लोगों को खाना दिया करती थे

बताते चलें कि आरोपियों ने खाना का व्यापार शुरू कर दिया था जिससे वह सब्सक्रिप्शन पर लोगों को खाना दिया करती थे। आरोपियों ने इस काम के लिए किसी तरह का कमर्शियल लाइसेंस नहीं लिया था। आरोपियों के पास 18 kgs chicken और 20 kgs vegetables जब्त किया गया है।

बिना लाइसेंस के बना रहे थे खाना 

कहा गया है कि खाना बिना लाइसेंस के बनाया जा रहा था। Food and Drug Authority ने यहां पर कई तरह के उल्लंघन दर्ज किए हैं। आरोपियों की उचित कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है। मामले में 10 पुरुष और 3 महिलाओं की गिरफ्तारी हुई है।

Share:

Comments

Leave a comment