SAUDI : जांच पर निकले अधिकारी, Residency, Border और Security regulations के उल्लंघन करने वाले 14,740 प्रवासियों को पकड़ा गया

Lov Singh8 January 20231 min read31 viewsSaudi

SAUDI में joint field campaigns की घोषणा

सऊदी आंतरिक मंत्रालय ने joint field campaigns की घोषणा की है जिसकी मदद से residency, work और border security regulations के नियम उल्लंघनकर्ता को जांच के बाद गिरफ्तार किया जा रहा है। यह अभियान 29 दिसंबर, 2022 से लेकर 4 जनवरी 2023 तक किया गया था। इस दौरान 14,740 उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार किया गया है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

14,740 प्रवासियों को किया गया गिरफ्तार

बताते चलें कि मंत्रालय ने कहा है कि रेजीडेंसी के 8,058 violators, बॉर्डर सिक्योरिटी के 4,283 violators और वर्क लॉ के 2,399 violators को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ कुल 832 ऐसे लोगों को पकड़ा गया है जो बॉर्डर क्रॉस करके सऊदी में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। इसमें 53% Yemenis, 44% Ethiopians, और बाकी 3% दूसरे नागरिकता के थे।

सऊदी में अवैध प्रवेश की कर रहे थे कोशिश 

वहीं 61 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो सऊदी से बाहर भागने की कोशिश कर रहे थे। इस तरह की हरकत करने वाले को चेतावनी दी गई है कहा गया है कि पकड़े जाने पर 15 साल जेल और 1 million riyals का जुर्माना लगाया जाएगा। अगर ऐसा कोई करते दिखे तो इसकी शिकायत तुरंत पुलिस से करें।

Share:

Comments

Leave a comment