सऊदी अरब में फँसे 160 भारतीय मजदूरों की हुई वतन वापसी, आज मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे 99 लोग

Praggya Singh sabal11 February 20262 min read30 viewsExpat Issues

सऊदी अरब के आभा (Abha) शहर में फँसे भारतीय मजदूरों के लिए आज का दिन बेहद राहत भरा रहा। आज 11 फरवरी को 99 भारतीय मजदूर मुंबई एयरपोर्ट पर उतर चुके हैं। ये लोग पिछले कई महीनों से वहां मुश्किल हालात में थे और वतन वापसी की गुहार लगा रहे थे। सामाजिक कार्यकर्ता Abid Hussain और भारतीय दूतावास (Indian Embassy) की कोशिशों से अब तक कुल 160 लोग अपने घर सुरक्षित लौट आए हैं।

👉: Tata और Piramal को लेकर बड़ी खबर, RBI को वापस सौंपा लाइसेंस, जानें क्या है वजह।

कब और कितने मजदूर भारत वापस आए?

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

इन मजदूरों की वापसी एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग बैच में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुल 161 मजदूर वहां फँसे थे, जिनमें से 160 अब भारत आ चुके हैं। इनकी वापसी का सिलसिला 7 फरवरी से शुरू हुआ था। नीचे दी गई जानकारी में आप देख सकते हैं कि किस तारीख को कितने मजदूर मुंबई पहुंचे।

  • 7 फरवरी: पहले बैच में 14 मजदूर वापस आए।
  • 9 फरवरी: दूसरे बैच में 47 मजदूरों की वापसी हुई।
  • 11 फरवरी (आज): सबसे बड़े बैच में 99 मजदूर मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे।

सैलरी और वीज़ा को लेकर थी भारी परेशानी

ये सभी मजदूर Saudi Arabia के Abha शहर में एक कंपनी में काम कर रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने इन्हें पिछले 2 से 3 महीने से सैलरी नहीं दी थी। हालात इतने खराब हो गए थे कि इनके पास खाने-पीने के लिए भी पैसे नहीं बचे थे। कई मजदूरों का इकामा (वीज़ा) खत्म हो चुका था और पासपोर्ट भी कंपनी के पास जमा थे, जिससे ये ‘गैरकानूनी’ हो गए थे।

Abid Hussain को जब इनका वीडियो मिला तो उन्होंने रियाद और जेद्दा में भारतीय दूतावास से संपर्क किया। एम्बेसी ने Exit Visa का इंतजाम करवाया और कानूनी अड़चनों को दूर किया। आज मुंबई एयरपोर्ट पर Abid Hussain ने खुद इन मजदूरों का स्वागत किया। GulfHindi से बात करते हुए उन्होंने बताया कि सभी मजदूर बहुत खुश हैं और उत्तर प्रदेश और बिहार में बैठे उनके परिवार वाले लगातार दुआएं दे रहे हैं।

Share:

Comments

Leave a comment