SAUDI : VISA और लेबर नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 18 हज़ार Expats गिरफ्तार, किया जायेगा डिपोर्ट

Satyam Kumari3 December 20231 min read7 viewsSaudi

अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ की जाती है जांच

सऊदी में सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर अवैध काम करने वाले प्रवासियों की जांच की जाती है। डिस्चार्ज अभियान के दौरान अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों की गिरफ्तारी की जाती है। हाल ही में हुए जांच के दौरान 17,976 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। यह बताया गया है कि residency, employment, और border security regulations के नियमों का उल्लंघन करने वाले आरोपियों के खिलाफ जांच की गई है। 

अधिकारियों ने बताया है कि यह सारा जांच अभियान एक सप्ताह के अंदर किया गया है। 23 नवंबर से लेकर 29 नवंबर 2023 के बीच अवैध तरीके से काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच की जा रही है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

17,976 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

यह बताया गया है कि अवैध तरीके से काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच के दौरान residency system के 10,881, border security system के 4,159 और लेबर लॉ के 2,936 उल्लंघनकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 7 ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है जो दूसरों को अवैध तरीके से प्रवेश में मदद कर रहे थे। आरोपियों को इस तरह की गलती पर 15 साल की जेल और one million riyals का जुर्माना लगाया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment