BAHRAIN : बैंक अधिकारी बनकर भेजते थे मैसेज और Account हो जाता था खाली, 2 एशियाई गिरफ्तार

Satyam Kumari29 April 20231 min read40 viewsBahrain

Cyber अपराध के बढ़ रहे हैं मामले

ऑनलाइन स्कैम की घटनाएं बढ़ी हैं और आरोपियों की हिम्मत भी बढ़ती जा रही है। अपराध के खिलाफ जितने भी जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है उतनी ही तेजी से आरोपी लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे जुड़े मामले में 2 एशियाई नागरिकों को 3 साल जेल और BD1,000 का जुर्माना लगाया गया है। आरोपी मासूम लोगों को अपना निशाना बना कर उनके साथ फ्रॉड किया करते थे। आरोपियों को देश निकाला की भी सजा दी गई है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

मासूम लोगों को बनाते थे निशाना

यह बताया गया है कि आरोपी मासूम लोगों को अपना निशाना बनाते थे। वह बैंक अधिकारी बनकर लोगों के पास नकली मैसेज भेजा करते थे। आरोपियों लोगों को अपना बैंक अकाउंट अपडेट करने के लिए मजबूर करते थे। फिर उनके अकाउंट से पैसे निकाल लिया करते थे।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपियों को पकड़ लिया।

 

Share:

Comments

Leave a comment