2022 तक के सारे जेनरेटर कबाड़ हुए घोषित, इस्तेमाल के साथ बेचने पर भी लगा प्रतिबंध.

Lov Singh28 June 20231 min read30 viewsIndia

अगर आप भी अपने साथ पुराना जनरेटर रखते हैं तो आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है. अभी तक आपने अगर अपना पुराना जनरेटर नहीं भेजा है तो जल्द से जल्द बेच ले अन्यथा लागू होने वाले नए कानून के बाद इसे बेचना भी काफी मुश्किल हो जाएगा.

दिल्ली एनसीआर में पढ़ रहे हैं वायु और ध्वनि प्रदूषण के वजह से एनजीटी नवंबर 2022 से पहले मैन्युफैक्चर हुए हैं जनरेटर को पूरी तरीके से प्रतिबंधित करने के लिए आदेश जारी कर रहा है. इस बाबत अधिसूचना जारी कर मंत्रालय द्वारा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित देशभर के सभी राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और समितियों के नाम लिखित आदेश जारी कर दिया गया है.

आपको बता दें कि नवंबर 2022 में प्रदूषण के रोकथाम के लिए जनरेटर को नए प्रतिबंधित सूची में डाला गया था. गाइडलाइन में कहा गया था कि व्यवसायिक और औद्योगिक कार्यों के लिए 800 मेगावाट तक ऐसे डीजल जनरेटर इस्तेमाल किए जा सकेंगे जिनमें दोहरी इंधन प्रणाली की सुविधा उपलब्ध होगी.

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

22 जून को जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार देशभर में 30 जून के बाद पुरानी तकनीक से बने जनरेटर कहीं पर भी बेचे नहीं जा सकेंगे इतना ही नहीं इस तारीख तक जो भी जनरेटर भेजे गए हैं उसकी पूरी सूचना खरीदने वालों की लिस्ट सहित 31 जुलाई तक सीपीसीबी के पास जमा करानी होगी.

इस नए नियम के जारी होने के साथ ही एनजीटी कार्यवाही करने के लिए देशभर में स्वतंत्र होगा. इस्तेमाल हो रहे पुराने डीजल जनरेटर को कभी जब किया जा सकता है और साथ ही साथ उनके इस्तेमाल के ऊपर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

Share:

Comments

Leave a comment