2023 Honda Unicorn: 10 साल की वारंटी के साथ, यह बाइक ₹1,09,800 में हुआ भारत में लांच

Mohd. Irfan15 June 20231 min read2 viewsIndia

2023 Honda Unicorn: इंडियन टू-व्हीलर मार्केट में Honda कंपनी ने अपना OBD-Compliant वर्जन 2023 होंडा यूनिकॉर्न को लॉन्च कर दिया है, इस बाइक की स्टार्टिंग कीमत ₹1,09,800 से शुरू होती है (ex-showroom Delhi) और यह बाइक सिर्फ सिंगल वेरिएंट में ही बेचा जाएगा।

2023 Honda Unicorn इन बाइक को कड़ी टक्कर देगा

इंडियन टू-व्हीलर मार्केट में यह बाइक TVS कंपनी की Apache RTR 160 2B और Baja Pulsar 150 को कड़ी टक्कर देगा, आपको इस बाइक में 10 साल की वारंटी मिलती है और इस बाइक में 160cc का एयर-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो कि 13.27 bhp की पावर प्रोड्यूस करता है और 14.58Nm का टार्क जनरेट करता है।

Kick और self-starter वाला फीचर मिलेगा

यह बाइक फाइव-स्पीड गियर बॉक्स के साथ आएगा और आपको इस बाइक में Kick और self-starter वाला फीचर मिलेगा, इस बाइक में Honda कंपनी की तरफ से सिंगल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलेगा और 18 इंच के एलॉय व्हील्स मिलेंगे, जो कि ट्यूबलेस होंगे।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment