OMAN : अवैध तरीके से भागने की कोशिश कर रहे 23 एशियाई Expats को किया गया गिरफ्तार

Satyam Kumari30 May 20231 min read16 viewsOman

बिना डॉक्यूमेंट के नहीं होती है प्रवेश और प्रस्थान की अनुमति

ओमान से अवैध रूप से एक्जिट कर रहे लोगों को पकड़ा गया है। किसी भी देश में प्रवेश या निकासी के लिए यात्रियों के पास प्रॉपर डॉक्यूमेंट होना चाहिए। लेकिन कई लोग बिना डॉक्यूमेंट के ही प्रवेश की कोशिश करते हैं।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

पुलिस ने 23 आरोपियों को पकड़ा

ओमान में कोस्ट गार्ड पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। North Al Batinah Governorate में एक फिशिंग बोट को जब्त किया है। ओमान में एशियाई नागरिकता के 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इन सभी लोगों पर अवैध तरीके से ओमान से भागने का आरोप लगा है। आरोपी अवैध एक्जिट की कोशिश कर रहे थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा 5 और लोगों को स्मगलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

सभी कागजात रखें व्यवस्थित

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कई स्थानों पर अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा इन स्थानों पर जांच जारी है और उन्हें पकड़ने की कोशिश जारी है। प्रवासियों को अपने कागजात तैयार रखना चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment