25 किलोमीटर प्रति लीटर माईलेज देने वाली ये हैं सबकी सस्ती वाली प्रीमियम गाड़ियाँ

Lov Singh6 February 20232 min read36 viewsExtra

Top 5 Mileage Cars: भारतीय ग्राहकों को द्वारा बीते कुछ वर्षों में SUV और सेडान कारें काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। इसके पीछे कई सारे कारण हैं जिसमें 5-सीटर होना एक मुख्य कारण है। सेडान कारों मे प्रीमियम लुक के साथ लग्ज़री फीचर्स भी काफी मिलते हैं। आज हम आपको 10 लाख रुपये के बजट के अंदर आने वाली टॉप 5 सेडान कारों की जानकारी देने वाले है।

 

1. Maruti Dzire

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

मारुति की यह 5 सीटर सेडन कार कम कीमत में टॉप फीचर्स के साथ दमदार माइलेज के लिए जानी जाती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.44 लाखों रुपये लेकर 9.31 लाख रुपये तक जाती है। यह पेट्रोल इंजन वाली सेडान कार 23.26-24.12 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

2. Maruti Suzuki Ciaz

Nexa डीलरशिप के माध्यम से बिक्री की जाने वाली इस सेडान की एक्स शोरूम कीमत 9.20 लाख रुपये से लेकर 12.19 लाख रुपये तक जाती है। प्रीमियम लुक वाली यह सेडान कार 20.04-20.65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

 

3. Hyundai Aura

Hyundai की 6.30 लाख रुपये से लेकर 8.87 लाख रुपये की कीमत वाली यह सेडान कार भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। माइलेज की बात की जाए तो यह 17-25 किलोमीटर प्रति का माइलेज दे सकती है।

4. Honda Amaze

Honda द्वारा अभी इस कार की खरीदारी पर ग्राहकों को लगभग 33 हजार रुपये तक की छुट मिल सकती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.89 लाख रुपये से लेकर 9.48 लाख रुपये तक जाती है। साथ ही यह 18.6 किलोमीटर प्रति लीटर का अच्छा खासा माइलेज भी देती है।

5. Tata Tigor

भारतीय ऑटोमोबाइल कम्पनी Tata की यह मेड ईन इंडिया कार सबसे अनोखी है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.10 लाख रुपये से लेकर 8.84 लाख रुपये तक जाती है। माइलेज की बात की जाए तो, यह 19.27 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

Share:

Comments

Leave a comment