ख़ुशख़बरी : उत्तर प्रदेश के लखनऊ से दिल्ली हरिद्वार देहरादून एवं 10 जिलो के लिए 310 नई बसों का सौग़ात

Kush Singh8 November 20232 min read9 viewsIndia

दिवाली एवं छठ के वजह से लगभग सभी ट्रेनों में सीटें फ़ुल हो चुकीं है, भारतीय रेलवे द्वारा अलग से ब्यस्त रूटो पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, इस बीच उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने भी अपनी कमर कस ली है, ताज़ा ऐलान करते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लखनऊ से कुल 11 अलग अलग रटो पर लगभग 310 बसो को चलाने का फ़ैसला किया है, आये जानते है क्या होगा रूट प्लान

UPSRTC की बेहतरीन पहल

त्योहारों के अवसर पर जहां एक ओर लोगों की घर वापसी की चाहत में ट्रेनों में रिजर्वेशन प्राप्त करना एक चुनौती बन जाती है, वहीं परिवहन निगम ने आम यात्रियों की इस मुश्किल को कम करने के लिए बस सेवाओं को मजबूती प्रदान की है। लखनऊ क्षेत्र से विभिन्न डिपो की करीब 310 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी ताकि यात्री बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
New buses for upsrtc
New buses for upsrtc

त्योहारो में अब आसानी से पहुँचेंगे घर

इस दिवाली, भैया दूज और छठ पूजा के मद्देनजर, जब यात्री लोड अपेक्षाकृत अधिक होता है, लखनऊ परिक्षेत्र द्वारा 10 नवंबर से 20 नवंबर तक अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। आनंद विहार, जयपुर, हरिद्वार, देहरादून, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़ जैसे मुख्य मार्गों पर ये बसें चलेंगी। साधारण से लेकर एसी जनरथ बसें तक, सभी चारबाग, कैसरबाग, अवध, हैदरगढ़, आलमबाग जैसे स्टेशनों से संचालित होंगी।

लोड बढ़ने पर बढ़ाई जायेंगी बसों की संख्या

आरएम आके त्रिपाठी द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार, सभी बस स्टेशनों पर सुचारू रूप से साफ-सफाई, यात्री सुविधाएं और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। यदि प्रारंभिक प्वाइंट से 60% से अधिक यात्री लोड होता है, तो संबंधित मार्गों और क्षेत्रों में अतिरिक्त बस सेवाओं का संचालन किया जा सकता है।

लखनऊ से विभिन्न गंतव्यों के लिए निम्नलिखित अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी:

  • गोरखपुर के लिए 44 बसें, दिल्ली के लिए 51 बसें, बहराइच के लिए 13 बसें
  • कानपुर के लिए 17 बसें, आजमगढ़ के लिए 7 बसें, देहरादून के लिए 15 बसें
  • हरिद्वार के लिए 12 बसें, वाराणसी के लिए 10 बसें, प्रयागराज के लिए 35 बसें
  • आगरा-मथुरा वाया एक्सप्रेस वे के लिए 20 बसें, रायबरेली के लिए 30 बसें

परिवहन निगम के इस फ़ैसले को लोगो ने सराहना की है। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सहूलियत और सुरक्षा के लिए उत्तर परदेश सरकार एवं परिवहन विभाग ने कई और भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

Share:

Comments

Leave a comment