KUWAIT : अवैध प्रवासियों के लिए अलर्ट, मंत्रालय ने जांच कर 33 को किया गिरफ्तार

Lov Singh7 January 20231 min read37 viewsKuwait

अवैध प्रवास की समस्या को सुलझाने की कोशिश

KUWAIT में अवैध प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही जारी है। आंतरिक मंत्रालय के द्वारा उन सभी आरोपों की जांच की जा रही है जो अवैध तरीके से कुवैत में रह रहे हैं। प्रवासियों को गिरफ्तार कर इनके डिपोर्ट की व्यवस्था की जा रही है ताकि अवैध प्रवास की समस्या को सुलझाया जा सके।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

देश के अलग अलग क्षेत्रों से हुए गिरफ्तार

आंतरिक मंत्रालय ने फिर से अपनी सुरक्षा अभियान के तहत अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया है जो देश के अलग-अलग हिस्सों में पाए गए हैं। मंत्रालय ने बताया है कि छापेमारी के दौरान 33 प्रवासियों की गिरफ्तारी हुई है। जो भी लोग कुवैत में अवैध तरीके से रह रहे हैं या वीजा एक्सपायर होने के बाद रह रहे हैं उनके लिए अलर्ट की परेशानी में फंसने से पहले ही नियम का पालन करें।

इन प्रवासियों पर residence और work law के उल्लंघन का आरोप

मंत्रालय ने बताया है कि hotels, hotel apartments, institutes में इस तरह के प्रवासियों के खिलाफ जांच की गई थी जिसमें 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें अलग-अलग नागरिकता के प्रवासी शामिल हैं जिन पर residence और work law के उल्लंघन का आरोप लगा है।

नकली ऑफिस का भी हुआ फंडाफोड़

जांच के दौरान दो नकली ऑफिस के बारे में भी पता चला है। यहां से 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई है जिनपर residence के उल्लंघन का आरोप है।

Share:

Comments

Leave a comment