UAE : 4 प्रवासी कामगारों ने अपने ऑफिस में ही कर ली चोरी, मालिक का सारा पैसा लेकर भागे

Lov Singh26 December 20221 min read29 viewsUAE

चार प्रवासियों को तीन महीने जेल की सजा सुनाई गई

संयुक्त अरब अमीरात में चोरी के आरोप में चार प्रवासियों को तीन महीने जेल की सजा सुनाई गई है। उनपर Dh8,000 का जुर्माना भी लगाया गया है। जेल की सजा के बाद उन्हें वापस उनके देश भी भेज दिया जाएगा।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

उसी कैफे में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था जिसमें वह काम करते थे

मिली जानकारी के अनुसार चालू अफ्रीकी नागरिक है और उसी कैफे में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था जिसमें वह काम करते थे। पिछले जुलाई में कॉफी शॉप के मैनेजर ने इस बात की शिकायत दर्ज कराई। मैनेजर ने बताया कि तिजोरी से Dh8,000 रुपए गायब थे।

जेल और जुर्माने की सजा दी गई

एक आरोपी ने कहा कि उसने बाकी आरोपियों को तिजोरी की चाबी के बारे में बताया था और चोरी का प्लान बनाया था। जांच में अधिकारियों को पता चला कि 4 आरोपियों में से तीन आरोपी उसे कैफे में काम करते थे। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।

Share:

Comments

Leave a comment