सऊदी में फंसे 5 भारतीय कामगार, कंपनी ने 8 महीने से नहीं दिया वेतन, खाने रहने में दिक्कत के बाद लगाई मदद की गुहार

Satyam Kumari29 November 20231 min read2 viewsSaudi

सऊदी में फंसे भारतीय कामगारों ने लगाई मदद की गुहार

काम की तलाश में खाड़ी देशों में जाने वाले भारतीय कामगारों के साथ अक्सर यातनाएं झेलनी पड़ती हैं। उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक बार फिर से इसी तरह की घटना सामने आई है जिसमें झारखंड के 5 मजदूर सऊदी में फंस गए हैं। कंपनी के द्वारा इन मजदूरों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है और उन्हें खाने को लेकर काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

वीजा भी हो चुका है एक्सपायर

सऊदी में फंसे यह सारे भारतीय कामगार झारखंड के रहने वाले हैं। मजदूर झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले के हैं। इन सभी मजदूरों की 28 मार्च, 2023 को अल मुरब्बा अल हादी की कंपनी में ट्रांसमिशन के ओपीजी में नौकरी लगी थी। लेकिन इस दौरान इन्हें किसी तरह का वेतन नहीं दिया गया जिसके कारण उनकी हालत खराब होती गई। 

सिकन्दर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से संबंध में मदद मांगी है और अपील की है जल्द से जल्द इन कामगारों को स्वदेश लाया जाए।

Share:

Comments

Leave a comment