KUWAIT : छापेमारी में 55 प्रवासियों को किया गया गिरफ्तार, Residence और Work Law के उल्लंघन का आरोप

Satyam Kumari26 May 20231 min read24 viewsKuwait

कई इलाकों में छापेमारी जारी

Kuwait में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही जारी है। आंतरिक मंत्रालय के द्वारा उल्लंघनकर्ताओं ढूंढ कर उन्हें डिपोर्ट किया जा रहा है। सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है। देश के अलग अलग इलाकों में छोपेमारी कर लेबर और रेजिडेंस नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

मंत्रालय के द्वारा अभियान जारी

General Department of Residence Affairs Investigations के द्वारा लगातार जांच अभियान जारी है। इसी कड़ी में अलग-अलग नागरिकताओं के 55 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर Residence और Work Law के नियमों के उल्लंघन का आरोप है।

आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया गया है। कानून के मुताबिक आरोपियों पर कार्यवाही की जाएगी। आरोपियों को Jleeb Al-Shuyoukh, Al-Rai, और Al-Jahra इलाके से पकड़ा गया है।

न करें नियमों का उल्लंघन?

सभी लोगों से अपील की गई है कि वह नियमों का पालन करें। Visa एक्सपायर होने के बावजूद भी देश में रहना कानूनन अपराध है। इसके अलावा कई लोग ऐसे भी हैं जो बिना वर्क परमिट के काम कर रहे हैं। काम करने के लिए वर्क परमिट जरूरी है।

Share:

Comments

Leave a comment