5वां चरण शुरू, वंदे भारत मिशन के तहत खाड़ी देशों से अपने वतन आएंगे एक हजार से अधिक प्रवासी, जल्द कराएं टिकट बुक

Lov Singh30 July 20202 min read29 viewsIndia

एक नजर पूरी खबर

  • वंदे भारत मिशन का पांचवा चरण शुरू
  • एक हजार लोगों की होगी वापसी
  • पांचवें चरण में 792 विमान आएंगे

खाड़ी देशों में फंसे एक हजार से अधिक प्रवासी भारतीय अगस्त माह में छह विशेष विमानों से लाए जाएंगे। अभी तक चार चरण पूरे हो चुके हैं। पांचवें चरण में आने वाले विमानों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पहला विमान पांच अगस्त को आएगा। अब तक पूर्वांचल के एक हजार से अधिक लोगों को खाड़ी देशों से लाया जा चुका है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

लॉकडाउन में बंद विमान सेवाएं 25 मई से शुरू हैं, मगर अंतरराष्ट्रीय विमानों के संचालन पर रोक है। जिससे विदेश में पढ़ाई–नौकरी और भ्रमण करने गए काफी संख्या में लोग फंसे हैं। इन सबको सरकार वंदे भारत मिशन के तहत वापस ला रही है। मिशन की शुरुआत छह मई से ही हो गई थी। पहला विमान 29 मई को 189 यात्रियों को लेकर आया था। वाराणसी एयरपोर्ट पर इस मिशन के तहत अब तक एक हजार से अधिक प्रवासी भारतीय आ चुके हैं। वंदे भारत मिशन के तहत आगामी शेड्यूल के बारे में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार रात ट्वीट कर जानकारी दी। इस मिशन के तहत विदेश में फंसे 8.55 लाख लोगों को 28 जुलाई तक विभिन्न हवाई अड्डों पर लाया गया

पांचवें चरण में 792 विमान आएंगे

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक वंदे भारत मिशन के पांचवें चरण में ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, बांग्लादेश,कनाडा, ओमान, मलेशिया, किर्गिस्तान, जर्मनी, कतर, सिंगापुर, सऊदी अरब, थाईलैंड जैसे देशों से प्रवासियों को वापस लाया जाएगा। अगस्त में देश में कुल 792 विमान आएंगे जिसमें छह से खाड़ी देशों में फंसे पूर्वांचल समेत आसपास के जिलों के एक हजार से अधिक लोगों को लाया जाएगा। हालांकि शेड्यूल में बदलाव की बात कही गई है। GulfHindi.com

Share:

Comments

Leave a comment