OMAN में फंसी 8 भारतीय महिलाएं लौटीं वतन परिवार के पास, सांसद ने कहा जारी रहेगा बचाव कार्य

Satyam Kumari25 May 20231 min read24 viewsIndia

ओमान में फंसी भारतीय महिलाओं को बचाने का प्रयास जारी

सांसद विक्रम साहनी अपनी पूरी कोशिश के साथ ओमान में फंसी भारतीय महिलाओं को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। दूतावास से संपर्क कर वाहन से महिलाओं को लाया जा रहा है। इसी कड़ी में 8 और लड़की को उनके परिवार से मिलाया गया है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

एजेंटों ने दिया धोका

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंजाब की कई महिलाओं को एजेंटों ने अच्छी नौकरी का वादा किया और ओमान ले जाकर बेच दिया। ओमान में पहुंचते हैं महिलाओं का पासपोर्ट और मोबाईल ले लिया जाता था। इस बारे में खुलासा होते ही महिलाओं को बचाने का प्रयास शुरू हो गया था।

ओमान में फंसी महिलाओं को बचाने के लिए होप नामक एक मिशन भी शुरू किया गया था। सांसद विक्रम साहनी ने कहा कि मैं पंजाब से ओमान में फंसी लड़कियों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बचाने का प्रयास जारी रहेगा।

धूर्त एजेंटों से रहें सावधान

खाड़ी देशों में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को फ्रॉड एजेंसी से सावधान रहने की सलाह दी गई है। पूरी खोज खबर के बाद ही एजेंटों पर यकीन करें।

Share:

Comments

Leave a comment