Abu Dhabi का बड़ा ऐलान, भारतीय यात्रियों को मिलेगा फ्री 285 दिरहम का टूरिस्ट वीज़ा.

Praggya Singh sabal28 August 20262 min read43 viewsUAE
Abu Dhabi का बड़ा ऐलान, भारतीय यात्रियों को मिलेगा फ्री 285 दिरहम का टूरिस्ट वीज़ा.

अगर आप भारत से आबूधाबी घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Department of Culture and Tourism – Abu Dhabi ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए एक शानदार मुफ्त वीज़ा कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस खास योजना के तहत यात्रियों को 30 दिन के यूएई टूरिस्ट वीज़ा के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा, जिसकी कीमत लगभग AED285 यानी भारतीय रुपयों के हिसाब से काफी होती है और इसे पूरी तरह माफ कर दिया गया है। यह पहल उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो आने वाले दिनों में अपनी छुट्टी मनाने यूएई जाने की सोच रहे हैं।

कब से कब तक मिलेगा यह फायदा और क्या है कोटा

यह मुफ्त वीज़ा योजना 1 अगस्त 2026 से शुरू होगी और यह ऑफर 31 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगा। हालांकि, यात्रियों को यह बात ध्यान रखनी होगी कि यह सुविधा सीमित संख्या में ही उपलब्ध है। इस पायलट चरण के दौरान कुल 20,000 वीज़ा ही मुफ्त बांटे जाएंगे। जैसे ही यह तय कोटा पूरा हो जाएगा, यह ऑफर समय से पहले भी बंद किया जा सकता है। इसलिए जो लोग पहले बुकिंग करेंगे, उन्हें इसका लाभ मिलने की संभावना ज्यादा होगी।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

फ्री वीज़ा पाने के लिए क्या शर्तें पूरी करनी होंगी

इस मुफ्त वीज़ा का फायदा उठाने के लिए यात्रियों को कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। यह कोई आम वीज़ा-फ्री एंट्री नहीं है, बल्कि इसके लिए तय किए गए 11 अधिकृत ट्रैवल पार्टनर से ही हॉलिडे पैकेज बुक कराना होगा। इन चुनिंदा ट्रैवल पार्टनर में Holiday Tribe, Thomas Cook, SOTC, Thrillophilia, Akbar Holidays, Utazzo.com, Kesari Tours, Riya Travels, Royal Tours, Pickyourtrail, MakeMyTrip और Aaryan Leisure शामिल हैं। इसके अलावा यह भी जरूरी है कि यात्री भारत से आने और जाने की रिटर्न फ्लाइट बुक करें और आबूधाबी के किसी होटल में लगातार कम से कम 3 रात रुकने की बुकिंग कराएं। केवल होटल या केवल फ्लाइट बुक करने वालों को यह लाभ नहीं मिलेगा।

इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान

यात्रियों को यह समझना होगा कि वीज़ा फीस माफ होने के बावजूद उन्हें यूएई के सामान्य आव्रजन नियमों और दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। फाइनल अप्रूवल यूएई बॉर्डर कंट्रोल अधिकारियों के हाथ में ही होगा। इसके अलावा, अगर कोई यात्री दुबई या किसी अन्य आबूधाबी के अलावा दूसरे अमीरात में रुकता है, तो वह दिन इस तीन रात की शर्त में नहीं जोड़े जाएंगे। यात्रा बुक करते समय अपने एजेंट से इनवाइस में मुफ्त वीज़ा के शामिल होने की पुष्टि जरूर कर लें।

Share:

Comments

Leave a comment