UAE : लापरवाह वाहन चालक ने मारी भयंकर टक्कर, गलत टर्न के कारण हुआ हादसा, वीडियो वायरल

Satyam Kumari9 December 20231 min read2 viewsUAE

अबू धाबी पुलिस ने वीडियो किया वायरल

अबु धाबी में लापरवाही से वाहन चलाने वाले आरोपी ड्राइवर का वीडियो अबू धाबी पुलिस ने वायरल किया है। अमीरात में हुए इस खतरनाक क्रैश की जानकारी मिली है। शुक्रवार को अबू धाबी पुलिस ने जो वीडियो शेयर किया था उसमें साफ देखा जा सकता है कि black SUV ने गलत टर्न लेकर रेड लाइट को जंप किया है।

फिर उस गाड़ी ने तेजी से दूसरी गाड़ी में टक्कर मार दी। इस वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है कि आरोपी ने कई तरह के यातायात नियमों का उल्लंघन किया है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

लापरवाही से वाहन चला रहा था आरोपी

इस बात की जानकारी मिली है कि आरोपी लापरवाही से वाहन चला रहा था। अधिकारियों ने कहा है कि इन सारे यातायात नियमों के उल्लंघन के पीछे वाहन चालक की लापरवाही थी। इस लापरवाही से वाहन चलाने वाले ड्राइवर पर Dh800 का जुर्माना और 4 ब्लैक प्वाइंट की सजा दी जाती है।

रेड लाइट क्रॉस करने पर आरोपी पर Dh1,000 जुर्माना, 12 black points और 30 दिन के लिए वाहन को जब्त कर लिया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment