अदन एयरपोर्ट पर तड़के हुआ भीषण हमला, मिसाइलों और ड्रोन्स ने मचाई तबाही

Nura Basta7 October 20261 min read0 viewsYemen
अदन एयरपोर्ट पर तड़के हुआ भीषण हमला, मिसाइलों और ड्रोन्स ने मचाई तबाही

यमन के अदन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज तड़के एक बड़े हमले ने हड़कंप मचा दिया। हमलावरों ने एयरपोर्ट को निशाना बनाने के लिए दो बैलिस्टिक मिसाइलों और कई विस्फोटक ड्रोन्स का इस्तेमाल किया। इस हमले का मुख्य केंद्र एयरपोर्ट का रनवे और पैसेंजर लाउंज था, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

यह हमला उस समय हुआ जब काहिरा से आने वाली 'यमनिया' की एक फ्लाइट के उतरने में बस कुछ ही मिनट बचे थे। तभी एक बैलिस्टिक मिसाइल रनवे के ठीक पास आकर गिरी। खतरे को देखते हुए विमान को तुरंत डाइवर्ट किया गया और उसे जेद्दा में लैंड कराया गया।

सुरक्षा के लिए यात्रियों को किया गया इवैक्युएट

हमले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लिया और एयरपोर्ट टर्मिनल से सभी यात्रियों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इतना ही नहीं, एयरपोर्ट परिसर में खड़े दो अन्य विमानों को भी वहां से हटाया गया ताकि उन्हें किसी संभावित नुकसान से बचाया जा सके।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के दौरान अदन के आसमान में हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित ड्रोन देखे गए। इस पूरी घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में तनाव और सुरक्षा चुनौतियों को उजागर कर दिया है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment