Air India Express में लगी आग. अबुधबी में Emergency landing. 1 हज़ार फिट उचाई पर इंजन में आग

Lov Singh3 February 20231 min read4 viewsIndia

भारत के कालीकट और संयुक्त अरब अमीरात के आबूधाबी शहर के बीच उड़ान रूट पर उड़ रही एयर इंडिया के विमान में आग लग गई. आग लगने के साथ ही लोगों के भीतर घबराहट और अफरा-तफरी मच गई. आंखों के सामने नेपाल विमान आग त्रासदी दिखने लगा.

संयुक्त अरब अमीरात के आबूधाबी शहर से भारत के कालीकट के लिए उड़ान भर चुकी एयर इंडिया एक्सप्रेस के फ्लाइट के इंजन में आग लगने की घटना हुई जिसके बाद तुरंत विमान को आपातकालीन स्थिति में अबू धाबी एयरपोर्ट पर उतार लिया गया. विमान में सारे यात्री सुरक्षित हैं और किसी भी यात्रियों के साथ किसी भी घटनाक्रम की जानकारी नहीं है.

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को सुरक्षित उतार लिया गया है और सभी यात्री सुरक्षित हैं. डायरेक्टरेट जनरल आफ सिविल एवियशन ने जानकारी देते हुए बताया कि उड़ान भरने के दौरान विमान में 184 यात्री सवार थे जब विमान 1000 फीट की ऊंचाई पर पहुंचा तब पायलट को एकाएक इंजन में आग का पता चला जिसके बाद पायलट ने तुरंत वापस अबू धाबी एयरपोर्ट पर विमान को वापस लौटा लिया.

 

विमान सवार यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट अरेंजमेंट के उपरांत दोबारा से कालीकट के लिए रवाना करने की कोशिश की जा रही है. यात्रियों में हुए इस घटनाक्रम के वजह से भय का माहौल है. आपको बताते चलें कि कुछ समय पहले ही एयर इंडिया एक्सप्रेस के फ्लाइट में तकनीकी खराबी की वजह से ओमान के मस्कट में दोबारा से आपात स्थिति में लैंगिक करना पड़ा था.

Share:

Comments

Leave a comment