कोलकाता से भुनेश्वर जा रही Air India Express Flight की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, बीच हवा में आई तकनीकी खराबी

Satyam Kumari9 January 20241 min read14 viewsIndia

फ्लाईट की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

कोलकाता से भुनेश्वर जा रही Air India Express की फ्लाईट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण Flight की कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। यात्रियों ने बताया कि जब फ्लाईट बीच हवा में थी तभी उन्हें कुछ फटने की तेज आवाज आई थी। इसके बाद पायलट ने तुरंत विमान की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

बताते चलें कि इस विमान ने शाम 5:10 बजे यहां हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। शाम करीब 5: 40 बजे विमान में कुछ फटने की आवाज सुनाई दी थी। यह आवाज तब हुई थी जब विमान हवा में था। आवाज सुनने के बाद सभी लोग काफी घबरा गए थे।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

सुरक्षित वापस लौट आया विमान

एयरपोर्ट अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई कि विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद संबंधित अधिकारियों के द्वारा तकनीकी खराबी का पता लगाया जा रहा है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

 

 

 

Share:

Comments

Leave a comment