OLA, HERO ELECTRIC, ARTHER समेत सारे गाड़ी निर्मताओं को नया निर्देश, नहीं माने तो क़ीमत दोगुनी होना तय

Lov Singh28 April 20231 min read20 viewsExtra

ऑटोमोबाइल सेक्टर में चल रहे इलेक्ट्रिक गाड़ियों के उत्पादन को लेकर सरकार ने नया सख्त रवैया अपनाया है. जल्द ही सरकार के द्वारा जारी किए गए नए आदेश के तहत इन गाड़ियों के कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. सरकार ने प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है.

अभी तक इलेक्ट्रिक गाड़ियों के उत्पादन के नाम पर कई कंपनियां बाहर से कलपुर्जे मंगा कर उसे भारत में असेंबल कर मेड इन इंडिया का लोगो लगाकर लोगों को बेच रहे थे. सरकार ने ऐसी कंपनियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है. बाहर से सामान मंगा कर केवल असेंबल करके बाजार में नया ब्रांड उतार कर कंपनियां लोगों को और सुरक्षित गाड़ियां मुहैया करा रही हैं और कई जगह इसको लेकर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं.

50% काम करना होगा भारत के भीतर.

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

सरकार ने उन सारे कंपनियों को साफ निर्देश दिया है कि उन्हें प्रोडक्शन लिंक इंसेंटिव स्कीम का फायदा तभी मिलेगा जब वह बनाए जा रहे गाड़ियों में 50% वैल्यू ऐड करेंगे. अर्थात उन गाड़ियों में 50% चीजों का निर्माण खुद देश के भीतर होना पड़ेगा अन्यथा इन गाड़ियों को इंसेंटिव और अन्य स्कीम की सुविधाएं नहीं मिलेंगी.

महंगा हो जाएगा तुरंत इलेक्ट्रिक गाड़ी.

अगर इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन कंपनी आदेश का पालन नहीं करती हैं तो उन्हें स्कीम और सब्सिडी के तहत मिलने वाले पैसे छोड़ने पड़ेंगे. अगर ऐसी स्थिति आती है तो लगभग गाड़ियों के मौजूदा कीमत से कम से कम डेढ़ गुना देकर ग्राहकों को खरीदना पड़ेगा.

ऐसी स्थिति में ज्यादा संभव है कि ग्राहक पहले से जमे दूसरे कंपनियों के वाहनों को खरीदना ज्यादा पसंद करेंगे जो कम कीमत में बढ़िया सेवा और मानकों के अनुसार गाड़ी बना रहे हैं.

Share:

Comments

Leave a comment