1 हज़ार रुपए में उठाएं AC का आनंद, इंस्टॉलेशन से लेकर मेंटेनेंस तक सब खर्च उठाएगी कंपनी, जानें डिटेल

Satyam Kumari26 February 20231 min read6 viewsFinance

रेंट पर मिलेगा एसी

क्या आपको पता है कि आप AC को रेंट पर लेकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप इसके खराब होने समेत कई तरह से झंझट से भी बचे रहते हैं। अगर आप महंगाई के कारण AC नहीं ले पा रहे हैं लेकिन गर्मी से छुटकारा भी पाना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। कई ऐसे वेबसाइट मौजूद हैं जो आपको कम कीमत में एसी को रेंट पर उपलब्ध कराते हैं।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

किसी तरह का झंझट नहीं 

यह सेवा उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद साबित होती है जो बैचलर है और अपने घर से दूर रह रहे हैं। इस कारण वह डिसाइड नहीं कर पाते हैं कि अधिक पैसा लगा कर AC खरीदा जाए या नहीं। दूसरी तरफ वह गर्मी से बेहाल होते हैं। ऐसे में AC रेंट पर लेना एक उत्तम उपाय है। अच्छी बात यह है कि रेंट में ही इंस्टॉलेशन, मेंटेनेंस, रिलोकेशन और समेत कई खर्चे शामिल होते हैं, यानी कि आपको केवल ठंडी हवा खानी होती है बाकी किसी चीज की चिंता नहीं।

कहां मिलेंगी रेंट वाली AC की सेवा?

रेंट पर एसी RentoMojo, Sulekha, just dial, CityFurnish, FairRent आदि वेबसाइट से मिल जाती हैं। इसमें आपका 1 हजार से लेकर 2 हज़ार तक का मंथली किराया लगता है।

 

 

 

 

Share:

Comments

Leave a comment