अररिया में एसएसबी ने मानिकपुर से 52 किलो गांजा जब्त किया

Aanya14 October 20261 min read0 viewsIndia
अररिया में एसएसबी ने मानिकपुर से 52 किलो गांजा जब्त किया

अररिया: एसएसबी 56वीं वाहिनी की सीमा चौकी फुलकाहा के जवानों ने बुधवार की अहले सुबह भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मानिकपुर गांव से 52 किलो गांजा बरामद किया।

जवानों के पहुंचने से पहले ही तस्कर गांजा फेंककर अंधेरे का फायदा उठाते हुए नेपाल की ओर भाग निकले। यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 189/03 के पास की गई।

इस कार्रवाई में फुलकाहा थाना पुलिस के अधिकारी और जवान भी शामिल रहे। जब्त गांजा आवश्यक कार्यवाही के बाद फुलकाहा थाना के सुपुर्द कर दिया गया।

इसकी जानकारी एसएसबी 56वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता ने बुधवार को दी।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment