अरब देश बहरीन के लिए उड़ने वाला भारतीय AIRPORT पर गिरफ़्तार, दिल्ली हवाई अड्डे पर special cell का ऐक्शन

Lov Singh8 February 20201 min read12 viewsBahrain

दिल्ली हवाईअड्डे से पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है. केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संदिग्ध को हिरासत में लिया, जिसका नाम रवि कांत है. रवि कांत संदिग्ध परिस्थितियों में बहरीन जा रहा था. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं शख्स के अंडरवर्ल्‍डकनेक्शन पर जांच की जा रही है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को केंद्रीय एजेंसियों से खास इनपुट्स मिले थे, जिसके बाद कार्रवाई हुई. संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए स्पेशल पुलिस ने ऑपरेशन चलाया और एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है. संदिग्ध का नाम रवि कांत है जो पंजाब के फिरोजपुर जिले के छंगा राय हीथर गांव का रहने वाला है.

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

29 साल के रवि कांत को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टी-3 टर्मिनल से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. रवि कांत संदिग्ध परिस्थितियों में बहरीन के लिए उड़ान भरने वाला था. पुलिस उसके आपराधिक रिकॉड्र्स खंगाल रही है. आगे पूछताछ में कई जानकारी सामने आने की संभावना है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को केंद्रीय एजेंसियों से खास इनपुट्स मिले थे, जिसके बाद कार्रवाई हुई. संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए स्पेशल पुलिस ने ऑपरेशन चलाया और एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है. संदिग्ध का नाम रवि कांत है जो पंजाब के फिरोजपुर जिले के छंगा राय हीथर गांव का रहने वाला है.

GulfHindi.com
Share:

Comments

Leave a comment