BAHRAIN : सूडान में फंसे लोगों के लिए संदेश जारी, नंबर जारी कर कहा दूतावास से करें संपर्क

Satyam Kumari23 April 20231 min read4 viewsBahrain

सूडान में जारी है खूनी झड़प

सूडान में चल रहे खूनी झड़प के बीच वहां पर फंसे अपने नागरिकों के लिए संबंधित दूतावासों के द्वारा गाइडलाइन जारी किया जा रहा है। अभी फिलहाल ही सऊदी में भारतीय सहित कई देशों के नागरिकों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला है।

बहरीन में भी Sudan में फंसे अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। फंसे हुए लोगों से अपील की गई है कि वह Khartoum में दूतावास को अपनी पर्सनल डाटा को अपडेट करवाएं।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

जारी किया गया नंबर

बहरीन के विदेश मामलों के मंत्रालय में अपील किया है कि किसी तरह की परेशानी पर तुरंत दूतावास को संपर्क करें इसके लिए नंबर भी जारी किया गया है। 00249912815260 / 00249923546293 या 0097317227555 पर संपर्क किया जा सकता है।

सूडान न जाने की अपील की गई

साथ ही मंत्रालय ने अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति सूडान जाने की प्लानिंग बना रहा है तो उसे तुरंत स्थगित कर देना चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment