बहरीन में LMRA की बड़ी कार्रवाई: सितंबर में 4,847 निरीक्षण, 547 प्रवासियों का निर्वासन

Mohd. Irfan8 October 20262 min read0 viewsBahrain
बहरीन में LMRA की बड़ी कार्रवाई: सितंबर में 4,847 निरीक्षण, 547 प्रवासियों का निर्वासन

बहरीन में अवैध रूप से काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ लेबर मार्केट रेगुलेटरी अथॉरिटी (LMRA) ने अपना शिकंजा और कस दिया है। सितंबर 2026 की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, एलएमआरए ने पूरे देश में 4,847 निरीक्षण अभियान और जांच दौरे किए हैं। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान 67 अवैध श्रमिकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि श्रम और निवास कानूनों के उल्लंघन के कारण 547 लोगों को वापस उनके देश भेजने (डिपोर्ट) की प्रक्रिया पूरी की गई।

हैरानी की बात यह है कि अगस्त 2026 की तुलना में सितंबर में निरीक्षण अभियानों की संख्या में लगभग 50 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी देखी गई है। अगस्त में जहां 3,152 निरीक्षण हुए थे, वहीं सितंबर में यह आंकड़ा 4,847 तक पहुंच गया। इन कुल निरीक्षणों में से 4,675 रूटीन साइट विजिट थे और 172 संयुक्त अभियान चलाए गए।

इन इलाकों में रही छापेमारी की मुख्य फोकस

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

संयुक्त अभियानों का वितरण अलग-अलग गवर्नरेट में इस प्रकार रहा:

  • राजधानी मनामा: 74 अभियान
  • मुहर्रक: 57 अभियान
  • उत्तरी गवर्नरेट: 22 अभियान
  • दक्षिणी गवर्नरेट: 19 अभियान

यह पूरी कार्रवाई आंतरिक मंत्रालय, राष्ट्रीयता, पासपोर्ट और निवास मामलों (NPRA), आपराधिक जांच और फोरेंसिक विज्ञान के महानिदेशालय, कोस्ट गार्ड, गवर्नरेट पुलिस निदेशालय, सिविल डिफेंस और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय के समन्वय से की गई। अधिकारियों ने विशेष रूप से उन वर्कशॉप, निर्माण स्थलों और होटल किचन पर ध्यान केंद्रित किया, जहां बिना वैध परमिट के काम करने वाले लोग पाए गए।

LMRA ने स्पष्ट किया है कि वे उन श्रमिकों को निशाना बना रहे हैं जिनके पास वैध वर्क परमिट नहीं है, जो अपने कानूनी प्रायोजकों (Sponsors) के अलावा किसी और के लिए काम कर रहे हैं, या जिनके निवास दस्तावेज समाप्त हो चुके हैं। अधिकारियों ने सभी विदेशी श्रमिकों को सलाह दी है कि वे किसी भी तरह की गिरफ्तारी या भविष्य में प्रवेश प्रतिबंध (Entry Ban) से बचने के लिए LMRA पोर्टल के माध्यम से अपने वर्क परमिट, CPR स्टेटस और रेजिडेंसी की वैधता की जांच जरूर कर लें।

Share:

Comments

Leave a comment