बजाज ऑटो पुणे में 900 ITI और डिप्लोमा धारकों की भर्ती निकालेगी

पुणे (महाराष्ट्र): बजाज ऑटो लिमिटेड ने अपने चाकण स्थित MIDC प्लांट में 900 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। बजाज ऑटो भर्ती के तहत ये पद NAPS और NATS अप्रेंटिसशिप कार्यक्रमों के जरिए Quess Corp Ltd. के माध्यम से दिए जा रहे हैं। इसमें पुरुष और महिला, दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए उम्मीदवार का 2022 से 2026 के बीच ITI या डिप्लोमा कोर्स पास होना जरूरी है। न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक और 18 से 25 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों को प्रोडक्शन, क्वालिटी, मेंटेनेंस और असेंबली जैसे विभागों में भेजा जाएगा।
चयनित ITI उत्तीर्ण उम्मीदवारों को हर महीने 18,000 रुपये और डिप्लोमा धारकों को 19,000 रुपये इन-हैंड वेतन मिलेगा। कंपनी ने फ्री कैंटीन, बस परिवहन, मेडिकल सुविधा, यूनिफॉर्म और सेफ्टी शूज़ देने की भी बात कही है। इंटरव्यू पूरे महीने चल रहे हैं।
चयन प्रक्रिया में मेडिकल जांच और एक बुनियादी इंटरव्यू शामिल है। चुने जाने पर उम्मीदवार को तुरंत ज्वाइन करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार HR प्रतिनिधि रेखा कुमारी से 9471790416 या 7858945837 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती प्रक्रिया में कोई शुल्क नहीं लिया जाता। उम्मीदवारों को इन पदों के लिए किसी को भी पैसे नहीं देने चाहिए।