बेहतरीन माइलेज और अट्रैक्टिव लुक के कारण 2023 में इस बाइक की डिमांड भारतीय बाजार में बढ़ी, एक महीने में 1.61 लाख लोगों ने खरीदी

Pankhuri Motani1 November 20231 min read19 viewsIndia

बजाज ऑटो की पल्सर बाइक की सबसे ज्यादा बिक्री अक्टूबर 2023 में हुई, बेहतरीन माइलेज और अट्रैक्टिव लुक के कारण इस बाइक की डिमांड भारतीय बाजार में लगातार बढ़ती ही जा रही है। अक्टूबर 2023 में बजाज ऑटो ने कुल घरेलू बिक्री में वृद्धि देखी है, जबकि अक्टूबर 2023 में कंपनी का निर्यात रेड कलर में समाप्त हुआ।

Bajaj Pulsar N250 Price, Images, Mileage Reviews, 53% OFF

बजाज ऑटो लिमिटेड की अक्टूबर 2023 में 4,71,188 यूनिट्स की कुल बिक्री हुई। जो पिछले वर्ष 2022 में बेची गई  3,95,238 यूनिट से 19 प्रतिशत अधिक है। अक्टूबर 2022 में शिप की गई 16,549 यूनिट्स से पिछले महीने निर्यात 28 प्रतिशत गिरकर 11,912 यूनिट्स हो गया। इससे कुल CV बिक्री सालाना आधार पर 53,335 यूनिट्स से 18 प्रतिशत बढ़कर 63,044 यूनिट हो गई।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

 

दोपहिया वाहन पिछले महीने अक्टूबर में 2,78,486 यूनिट्स बिकी जो अक्टूबर 2022 की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है। वहीं सितंबर 2023 में बेची गई 2,02,510 यूनिट्स की तुलना में MoM बिक्री में भी वृद्धि हुई। बजाज पल्सर रेंज ने कंपनी की बिक्री में सबसे ज्यादा योगदान दिया।

 

कुल 2W और CV की बिक्री सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,71,188 यूनिट्स हो गई, जिसमें से अक्टूबर 2023 में घरेलू बाजारों में 3,29,618 यूनिट्स बेची गईं। यह अक्टूबर 2022 में बेची गई 2,42,917 यूनिट्स की तुलना में 36 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि थी। निर्यात सालाना आधार पर 1,52,321 यूनिट्स से 7 प्रतिशत गिरकर 1,41,570 यूनिट पर आ गया।

Share:

Comments

Leave a comment