बलूचों ने माइनिंग साईट कब्जाया, पुकिस्तानी सेना वाले बने बंधक, RCD हाईवे भी किया बंद

बलूचिस्तान के चगाई में हथियारबंद लोगों ने माइनिंग साइट पर कब्जा कर पूर्व सैन्य कर्मियों को बंधक बनाया और RCD हाईवे को बंद कर दिया।

Satyam Kumari21 November 20262 min read0 viewsWorld
बलूचों ने माइनिंग साईट कब्जाया, पुकिस्तानी सेना वाले बने बंधक, RCD हाईवे भी किया बंद

बलूचिस्तान (पाकिस्तान): पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हथियारबंद हमलावरों ने भारी तबाही मचाई है। चगाई जिले के नोकुंडी के पास एक माइनिंग साइट पर कब्जा कर हमलावरों ने कई लोगों को बंधक बना लिया है, जिनमें पाकिस्तानी सेना के पूर्व कर्मी भी शामिल हैं। इसी बीच खुजदार जिले में RCD हाईवे को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

द बलूचिस्तान पोस्ट (TBP) की रिपोर्ट के मुताबिक, नोकुंडी के पास लॉस इलाके में 30 से ज्यादा हथियारबंद लोगों ने माइनिंग साइट पर धावा बोला। उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों को बंदी बना लिया और साइट पर लगी माइनिंग मशीनों को पूरी तरह नष्ट कर दिया।

स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया गया कि बंधकों में फ्रंटियर कॉर्प्स के तीन पूर्व कर्मी, सिंध रेंजर्स का एक पूर्व सदस्य और एक भूविज्ञानी (जियोलॉजिस्ट) शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक इन सभी लोगों के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

एक अन्य घटना में खुजदार जिले के कुरारो के पास RCD हाईवे पर हथियारबंद लोगों ने चेकपोस्ट बना लिए। उन्होंने यहां से गुजरने वाले वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली और कई कमर्शियल वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान इलाके में पहुंचे पाकिस्तानी सैन्य बलों पर हमला भी किया गया।

सुरक्षा स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों को हाईवे का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है। रिपोर्ट के अनुसार, हाईवे पर यह नाकाबंदी कई घंटों तक जारी रही।

बलूच स्वतंत्रता समर्थक सशस्त्र समूहों ने पहले भी इस क्षेत्र में माइनिंग प्रोजेक्ट्स और कमर्शियल वाहनों को निशाना बनाने का दावा किया है। इन समूहों ने माइनिंग प्रोजेक्ट्स को शोषणकारी बताया था और इस साल की शुरुआत में व्यावसायिक परिवहन पर पाबंदियां लगाने की घोषणा की थी। हालांकि, ताजा घटनाओं की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी समूह ने नहीं ली है। इन दोनों घटनाओं के बीच किसी संबंध या हताहतों की संख्या की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Share:

Comments

Leave a comment