Bank of Baroda ने बढ़ाया ब्याज दर. 9.10% का interest आज से ही लागू. RBI के फ़ैसले के बाद सरकारी बैंक ने उठाया कदम

Lov Singh9 February 20231 min read4 viewsFinance

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बड़ौदा रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (BRLLR) में भी बढ़ोतरी की 

अभी फिलहाल ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट में 25 बेसिस प्वॉइंट्स की बढ़ोतरी का ऐलान किया है जिसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ने बड़ौदा रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (BRLLR) में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से इस बात की जानकारी मिली है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

बताते चलें कि वेबसाइट के मुताबिक Baroda Repo Linked Lending Rate (BRLLR) में की गई बढ़ोतरी के अनुसार होम लोन महंगा हो जाएगा। अब इस BRLLR को 9.10 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है और आज से यानी कि 9 फरवरी 2023 से लागू हो जाएगा।

पहले क्या था ब्याज दर?

दरअसल, दिसंबर में यह रेट कम था जो अब आरबीआई के द्वारा बढ़ाए गए रेपो रेट के बाद इसे भी बढ़ा दिया गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने BRLLR को आज से 9.10 फीसदी कर दिया है जो कि दिसंबर में रिटेल लोन के लिए BRLLR 8.85 फीसदी था जो कि 8 दिसंबर 2022 से लागू था जो अब बदल चुका है। नॉन-स्टाफ मेंबर्स के लिए ब्याज दर 8.85 फीसदी से 10.45 फीसदी कर दिया गया है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment