इराक को बासमती चावल निर्यात का भाड़ा 74% घटेगा

Kush Singh12 October 20261 min read0 viewsFinance
इराक को बासमती चावल निर्यात का भाड़ा 74% घटेगा

नई दिल्ली: भारत के बासमती चावल निर्यातकों के लिए एक अच्छी खबर आई है। इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन (IREF) ने बल्क शिपिंग की एक नई पहल शुरू की है, जिससे इराक भेजे जाने वाले बासमती चावल का भाड़ा लगभग 74 प्रतिशत कम होने की उम्मीद है। यह खर्च अभी प्रति टन 350 डॉलर के आसपास है, जो घटकर करीब 90 डॉलर प्रति टन हो सकता है।

फेडरेशन ने सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। यह पहल सिंगापुर की कंपनी Eximwala Solutions Pte. Ltd. के सहयोग से शुरू की गई है। इसके तहत तीन जहाजों के जरिए इराक को 1,02,210 मीट्रिक टन बासमती चावल भेजा जाना है।

कंटेनर से भेजे जाने वाले माल का भाड़ा इन दिनों काफी बढ़ गया है। कंटेनरों की कमी और पश्चिम एशिया में चल रही भू-राजनीतिक उथल-पुथल ने भारत के चावल निर्यात पर दबाव बढ़ाया है। IREF के मुताबिक बल्क शिपिंग से प्रति टन करीब 260 डॉलर की बचत हो सकती है। मौजूदा दरों के हिसाब से तीन जहाजों की इस खेप पर कुल बचत लगभग 2.66 करोड़ डॉलर ब

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment