12 फरवरी को भारत बंद का ऐलान, बैंक और बस सेवा पर पड़ेगा असर, जानिए क्या खुला रहेगा

Praggya Singh sabal11 February 20262 min read16 viewsFinance

देश भर में 12 फरवरी 2026 को ‘भारत बंद’ (Bharat Bandh) का बड़ा ऐलान किया गया है। ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों ने मिलकर इस 24 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है। इस बंद में लगभग 30 करोड़ कर्मचारियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसका सीधा असर बैंकिंग सेवाओं, सरकारी कामकाज और ट्रांसपोर्ट पर देखने को मिल सकता है। यह हड़ताल 11 फरवरी की आधी रात से शुरू होकर 24 घंटे तक चलेगी।

🚨: UAE Minister ने किया ऐलान, स्कूल बस में बच्चों का सफर 45-60 मिनट से ज्यादा नहीं होगा।

12 फरवरी को क्या खुला रहेगा और क्या बंद?

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

इस हड़ताल के दौरान आम आदमी की सुविधा से जुड़ी जरूरी सेवाएं बाधित नहीं होंगी। अस्पताल, एंबुलेंस, मेडिकल स्टोर और फायर ब्रिगेड जैसी इमरजेंसी सेवाएं सामान्य रूप से काम करेंगी। बिजली और पानी की सप्लाई भी जारी रहेगी। शेयर बाजार (BSE और NSE) खुले रहेंगे और फ्लाइट्स भी उड़ेंगी, लेकिन यात्रियों को एयरपोर्ट थोड़ा जल्दी निकलने की सलाह दी गई है।

  • बंद रह सकते हैं: सरकारी बैंक, सरकारी दफ्तर, कुछ राज्यों में बसें और टैक्सी।
  • खुले रहेंगे: अस्पताल, मेडिकल स्टोर, डिजिटल बैंकिंग, ATM और बिजली-पानी सप्लाई।

बैंक और बसों पर कैसा रहेगा असर?

सरकारी बैंकों के कामकाज पर इस बंद का बड़ा असर पड़ सकता है। SBI और Bank of Baroda जैसे बैंकों ने ग्राहकों को पहले ही बता दिया है कि ब्रांच में चेक क्लियरेंस या कैश जमा करने में दिक्कत हो सकती है। बैंक यूनियनों के शामिल होने से काउंटर सर्विस धीमी रह सकती है। हालांकि, ATM और ऑनलाइन बैंकिंग पूरी तरह चालू रहेगी। कई राज्यों में सरकारी बसें और टैक्सी सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं, खासकर केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में जहां यूनियनों का प्रभाव ज्यादा है।

किन मांगों को लेकर हो रहा है प्रदर्शन?

यह बंद सरकार की नई नीतियों, निजीकरण और प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में बुलाया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और 10 बड़े ट्रेड यूनियन इसमें शामिल हैं। उनका कहना है कि ये नीतियां मजदूरों और किसानों के खिलाफ हैं। दिल्ली, केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि सड़कों पर जाम (Chakka Jam) की स्थिति न बने और लोगों को परेशानी न हो।

Share:

Comments

Leave a comment