नये साल का पहला भूकंप आया. दिल्ली – NCR को ज़बरदस्त झटका लगा. पार्टी रोकना पड़ा लोगो को

Lov Singh1 January 20232 min read1 viewsIndia

नए साल की शुरुआत होते ही दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के छटके महसूस किए गए है। यह भूकंप दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में आए है जिससे जान व माल के नुकसान की खबर अभी तक सामने नहीं आई है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National center for seismology) ने इसकी तीव्रता को मापी है और यह भूकंप पिछले बार आए भूकंप के कमजोर थी। इससे पहले नंवबर 2022 में भूकंप आया था जो नेपाल के साथ भारत में भी महसूस किया गया था।

जान व माल का नहीं हुआ कोई नुकसान

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, यह भूकंप नए साल की पहली रात यानी रविवार (01-01-2023) को 1:19 बजे आई है। ऐसे में इसे हरियाणा के झज्जर के उत्तर-पश्चिम में महसूस किया गया है।

 

सेंटर के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है जिससे दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों पर असर पड़ा है। यह भूकंप जमीन से 5 किमी नीचे थी। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, किसी तरह के जान व माल के नुकसान होने की खबर नहीं आई है।

इससे पहले नवंबर में आई थी भूकंप

आपको बता दें कि इससे पहले पिछले साल 12 नवंबर में भूकंप आई थी। यह भूकंप नेपाल में करीब 7:57 बजे आया था जिसे भारत में भी एहसास किया गया था। सेंटर ने इसकी तीव्रता को मापा था और यह अभी के भूकंप से ज्यादा प्रभावशाली थी। सेंटर के अनुसार, नंवबर के भूकंप की तीव्रता 5.4 थी और यह 10 किमी जमीन के नीचे आई थी।

Share:

Comments

Leave a comment