Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, दो चरणों में संपन्न होंगे मतदान

Vandana Upadhyay6 October 20251 min read36 viewsIndia

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। बिहार के 7.4 करोड़ से अधिक मतदाता दो चरणों में अपने वोट डाल सकेंगे। पहले चरण के अंतर्गत 6 नवंबर को वोट डाले जायेंगे जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोट होंगे। वहीं 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया  कि स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के तहत 22 साल बाद मतदाता सूची को “शुद्ध” किया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार के 243 निर्वाचन क्षेत्रों में EROs और 90,207 BLOs की मदद से यह काम पूरा किया गया।

इसी बीच, INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक तेजस्वी यादव के घर हुई, जिसमें सीट बंटवारे पर चर्चा हुई और तय किया गया कि अगले कुछ दिनों में सीट बंटवारे का फॉर्मूला सार्वजनिक किया जाएगा।

 

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment