बिहारी बन गया खरबपति, इतने रुपए मिले कि गिनती भी भूल जाएं, कहा सपने में भी नहीं सोचा था

Lov Singh20 September 20221 min read24 viewsIndia

बिना मेहनत के बन गए खरबपति

बिना मेहनत के अकाउंट में पैसे आना सौभाग्य की बात है। कई लोगों को लॉटरी आदि में लाखों-करोड़ों मिल जाते हैं। हालांकि यह सामान्य बात नहीं है क्योंकि सभी के साथ ऐसा नहीं होता है। लेकिन बिना कोई लॉटरी लगाएं और बिना मेहनत के अगर आपके अकाउंट में करोड़ों रुपए आ जाए तो कैसा होगा? यह किसी सपने या मजाक की तरह है। हम ऐसा होने की कामना तो कर सकते हैं लेकिन ऐसा होने की संभावना शून्य है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

बिहारी हुआ मालामाल 

बताते चलें कि ऐसा ही हुआ हुआ है बिहार (Bihar) राज्य के नगर बड़हिया में वार्ड नंबर 2 निवासी सुमन कुमार के साथ। 26 जुलाई सुबह 11:20 बजे उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी और हमे खबर पढ़कर यकीन भी न हो। उनके अकाउंट में 1,68,33,42,58,400 रुपये जमा किए गए।

अकाउंट में आ जाने और इतने सारे पैसे मिलने के बाद वह काफी घबरा गए और उन्होंने इसकी सूचना 27 जुलाई को स्पीड पोस्ट के द्वारा मुंबई मालदा ब्रांच में कर दी। उनके अकाउंट में यह पैसे कहां से आए यह जानकारी नहीं मिल पाई है।

Share:

Comments

Leave a comment