बलोच नेशनल मूवमेंट ने इस्लामाबाद में होने वाले मिनरल्स फोरम का किया विरोध
बलोच नेशनल मूवमेंट ने PMIF26 का विरोध करते हुए विदेशी निवेशकों को चेतावनी दी है और इसे बलोचिस्तान के संसाधनों का शोषण बताया है।

बलोचिस्तान (पाकिस्तान): बलोच नेशनल मूवमेंट (BNM) ने पाकिस्तान मिनरल्स इन्वेस्टमेंट फोरम 2026 (PMIF26) का कड़ा विरोध किया है। यह फोरम 12 और 13 नवंबर को इस्लामाबाद में आयोजित होने जा रहा है। BNM का आरोप है कि पाकिस्तान सरकार बलोच लोगों की सहमति के बिना उनके प्राकृतिक संसाधनों का शोषण करने के लिए विदेशी निवेशकों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को बुला रही है