BSNL का 99 रुपये का प्लान, पूरे साल चालू रहेगी सिम. Calling, Internet सब होगा भरपूर

Lov Singh25 January 20232 min read5 viewsIndia

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited – BSNL) ग्राहकों के बीच अपने किफायती प्लान के लिए जानी जाती है। कई ग्राहक BSNL की सिम को दूसरी सिम के तौर पर इस्तेमाल करते हैं क्योंकि बीएसएनएल के प्लान अन्य कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ते होते हैं। साथ ही इन सस्ते प्लान में आप पूरा साल अपनी सिम को एक्टिव रख सकते हैं। ज्यादातर ग्राहक ऐसे प्लान तलाशते हैं जिसमें वह पूरे साल अपने सिम को एक्टिव रख सकें। यहां आपको बीएसएनएल के ऐसे ही सालाना प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें आप पूरे साल की वैलिडिटी पा सकते हैं।

 

BSNL Rupees 1198 Prepaid Recharge Plan

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

BSNL एक 1,198 रुपये का सालाना प्लान ऑफर कर रहा है। इस प्लान में लोगों को पूरे साल यानी 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये इस प्लान का सबसे बड़ा बेनेफिट है। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 300 मिनट फ्री मिलेंगे। इस प्लान में आपको हर महीने 3GB डेटा मिलेगा। साथ ही हर महीने 30 SMS भी मिलते हैं। ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें पूरे साल दूसरी सिम को एक्टिव रखना होता है। इस प्लान में ग्राहकों को बहुत अधिक डेटा या अनलिमिटेड कॉल फ्री नहीं मिलती। बात करने के लिए फ्री मिनट भी महीने के हिसाब से मिलते हैं।

 

हर महीने आएगा इतना मंथली खर्च

बीएसएनएल के 1198 रुपये के प्लान की फायदों के साथ अगर हर महीने के खर्च की बात करें तो इस प्लान का मंथली खर्च 99 रुपये हैं। सिर्फ 99 रुपये के मंथली खर्च में आप पूरा साल अपनी सिम एक्टिव रख सकते हैं। अगर 99 रुपये में फ्री कॉल और जिनता फ्री डेटा मिल रहा है तो ये बहुत बुरा प्लान नहीं है। बल्कि ये प्लान बीएसएनएल के किफायती प्लान की लिस्ट में आता है।

Share:

Comments

Leave a comment