CBI ने क्रिमिनल मांकंदथिल थेकेथी उर्फ़ शीला कल्याणी को सऊदी से भारत वापस लाने में की सफलता हासिल

Vandana Upadhyay11 October 20252 min read6 viewsSaudi

क्रिमिनल साजिश और धोखाधड़ी मामलों में आरोपी मांकंदथिल थेकेथी उर्फ़ शीला कल्याणी को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने सऊदी से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है।

CBI का कहना है कि “MEA (विदेश मंत्रालय) और MHA (गृह मंत्रालय) के सहयोग से 9 अक्टूबर 2025 को सऊदी अरब से वांछित आरोपी मांकंदथिल थेकेथी उर्फ़ शीला कल्याणी को भारत लाने का सफल समन्वय किया गया।” इससे पहले CBI ने 5 अक्टूबर 2023 को INTERPOL के माध्यम से इस पर रेड नोटिस जारी किया था। इसके बाद, CBI के एक अधिकारी दल ने सऊदी अरब यात्रा की और आरोपी को 9 अक्टूबर 2025 को भारत वापस लाया।

इस संबंध में CBI ने जानकारी देते हुए बताया कि, “INTERPOL द्वारा जारी रेड नोटिस दुनिया भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भेजे जाते हैं ताकि वांछित अपराधियों का पता लगाया जा सके। भारत में CBI, INTERPOL के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो के रूप में काम करता है और BHARATPOL के माध्यम से सभी भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करता है।”

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

एजेंसी ने यह भी कहा कि बीते कुछ सालों में INTERPOL चैनलों के माध्यम से 130 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत लाया गया है। बीते महीने CBI ने मुंनावर खान को कुवैत से भारत वापस लाने में भी सफलता पाई थी। मुंनावर खान पर CBI में जालसाजी, धोखाधड़ी और फोर्जरी (Forgery) के मामले दर्ज हैं। मुंनावर खान ने बैंक ऑफ बड़ौदा को ठगा था और इसके बाद कुवैत चला गया था।

CBI की इंटरनेशनल पुलिस कोऑपरेशन यूनिट (IPCU) ने MEA और NCB-कुवैत के सहयोग से रेड नोटिस वाले आरोपी मुंनावर खान को 11 सितंबर को भारत वापस लाया।

Share:

Comments

Leave a comment