चीन में फिर से फैल रही है नई रहस्यमयी बीमारी, WHO ने मांगी रिपोर्ट, स्कूल बंद करने की आई नौबत

Satyam Kumari26 November 20232 min read1 viewsWorld

चीन में फैल रही है भयंकर बीमारी

चीन में एक बार फिर से एक भयंकर बीमारी फैल रही है। यह बीमारी छोटे बच्चों को तेजी से अपने चपेट में ले रही है। इस बात की जानकारी दी गई है कि भारत में Union Health Ministry के द्वारा इसपर नज़र रखा गया है। The Ministry of Health and Family Welfare के द्वारा इस संबंध में प्रेस रिलीज भी जारी कर दिया गया है जिसमें बताया गया है कि भारत में इसका अधिक खतरा नहीं है। 

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

(WHO) ने जताई चिंता

बताते चलें कि इस मामले में RML Hospital के Dr. Ajay Shukla ने इस बात की जानकारी दी है कि World Health Organisation (WHO) ने चीन में बच्चों में हो रही इस respiratory illness पर चिंता व्यक्त की है और Chinese government से इसपर रिपोर्ट भी मांगा है। 

चीन के द्वारा इस बीमारी पर अधिक जानकारी नहीं दी गई है जिसके कारण इसपर अधिक चर्चा नहीं की जा सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि COVID-19 lockdowns के कारण बच्चों में इम्यूनिटी लेवल में भारी कमी देखने को मिली है जिसके कारण वे इससे बीमार हो रहे हैं। ऐसा माना जा सकता है कि यह Mycoplasma pneumonia हो सकता है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

क्या हैं चीन में फैल रही इस बीमारी के लक्षण?

इस बीमारी सांस लेने में दिक्कत, बलगम या बिना बलगम के खांसी, ठंड लगना, बुखार लग रहा है। इसके साथ फेफड़ों में सूजन तक हो जा रहा है। छाती में दर्द हो भी हो रहा है।

Share:

Comments

Leave a comment