नेपाल के लिए चीन का बड़ा कदम, अब हिमतालों के जोखिम और मौसम की जानकारी देगा ड्रैगन.

Praggya Singh sabal4 September 20261 min read34 viewsWorld
नेपाल के लिए चीन का बड़ा कदम, अब हिमतालों के जोखिम और मौसम की जानकारी देगा ड्रैगन.

पड़ोसी देश नेपाल को लेकर चीन ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत अब नेपाल को हिमतालों के खतरनाक जोखिमों और मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी लगातार मिलती रहेगी। काठमांडू स्थित चीनी दूतावास ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की आधिकारिक जानकारी साझा की है, जिससे नेपाल को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में काफी मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

चीन के जल संसाधन मंत्रालय का बड़ा बयान

चीन के जल संसाधन मंत्रालय का हवाला देते हुए काठमांडू स्थित चीनी दूतावास ने स्पष्ट किया कि नेपाल को न सिर्फ हिमतालों के जोखिम बल्कि मौसम से जुड़ी तमाम जरूरी सूचनाएं भी समय पर मुहैया कराई जाएंगी। दूतावास की तरफ से यह भी कहा गया कि चीन नेपाल के बचाव और आपदा राहत कार्यों में पूरी मदद करेगा। इसके लिए आपातकालीन जल विज्ञान निगरानी संबंधी सूचनाएं और हिमतालों के अवरोधों से जुड़ी जानकारियां लगातार नेपाल सरकार को दी जाएंगी।

भोटेकोशी बाढ़ के बाद उठाया गया कदम

चीन ने यह भी याद दिलाया कि जब नेपाल में भोटेकोशी नदी में भयंकर बाढ़ आई थी, उसके बाद से ही लगातार मौसम की निगरानी, पूर्वानुमान, पूर्व चेतावनी और बाढ़ के असर से जुड़ी जानकारियां नेपाल के साथ साझा की जा रही हैं। चाइना मेटियोरोलॉजिकल एडमिनिस्ट्रेशन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इन सभी बातों को सार्वजनिक किया है। बाढ़ की घटना के तुरंत बाद नेपाल के जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण वीडियो परामर्श बैठक भी आयोजित की गई थी, जिसमें दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग पर चर्चा हुई थी।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment