यूएई : कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों पर चेतावनी जारी, अगस्त में 10 फीसदी तक बढ़े मामले

Lov Singh26 August 20201 min read44 viewsUAE

एक नजर पूरी खबर 

  • यूएई में अगस्त में 10 फीसदी बढ़े कोरोना के मामले
  • 24 घंटे में हुई 69,309 लोगों की कोरोना जांच
  • सामने आये 339 नए मामले

यूएई में अगस्त की शुरुआत से कोविड-19 मामलों की संख्या में 10 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। ऐसे में सरकार ने मंगलवार को कहा कि पिछले दो हफ्तों में कोरोना के मामलों में लगातार लगातार बढ़त्तरी हो रही है। आंकड़ो की माने ते मरीजों की संख्या 9.5 प्रतिशत से बढ़कर 12 प्रतिशत हो गई है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

uae coronavirus live update

वहीं इस मामले पर यूएई सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता डॉ उमर अल हम्दी ने कहा कि संक्रमणों में स्पाइक के बावजूद, मौतों की संख्या कुल मामलों का 0.5 प्रतिशत है, जिसे यूएई द्वारा लागू उन्नत स्वास्थ्य देखभाल और उपचार प्रोटोकॉल के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। अल हम्मादी ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि “कोरोना के तहत यूएई के आंकड़ों से साफ है कि हम सही दिशा में है, जो चिकित्सा प्रणाली की ताकत और दक्षता को दर्शाता है, जिसमें शुरुआती स्तर पर कोरोना के मामलों का पता लगाना बेहद जरूरी है।”

live update on coronavirus cases

इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना के तहत जारी नियमों का पालन करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि यूएई दुनिया भर में अन्य आबादी की तुलना में सबसे अधिक जांच कर रहा है।
Coronavirus cases rising in uae

बता दे यूएई में पिछले 24 घंटों में कुल 69,309 नए परीक्षण किए गए, जिनमें से 339 मामलों की पुष्टी हुई। वहीं अब तक 172 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

 GulfHindi.com

Share:

Comments

Leave a comment