Danapur Election Result 2025: रामकृपाल यादव ने बड़ी जीत दर्ज की, रितलाल राय को 29133 वोटों से हराया

Lov Singh14 November 20252 min read31 viewsIndia

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दानापुर (Danapur Election Result 2025) सीट पर भाजपा को बड़ी सफलता मिली है। बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने यहां रितलाल राय (RJD) को भारी अंतर से हराते हुए सीट अपने नाम कर ली है।

अंतिम नतीजा: 30 में से 30 राउंड की गिनती पूरी

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

रामकृपाल यादव (BJP) – 1,19,528 वोट

  • रितलाल राय (RJD) – 90,550 वोट

  • जीत का अंतर – 29133 वोट

  • दानापुर में मुकाबला शुरू से ही बीजेपी के पक्ष में दिखाई दे रहा था। शुरुआती राउंड में बढ़त बनाने के बाद रामकृपाल यादव पूरे समय आगे रहे और अंत में लगभग 29 हज़ार वोटों की लीड के साथ विजयी रहे।

    अन्य उम्मीदवारों की स्थिति

    • शैलेश K.R धीरज (Independent) – 2,781

    • रघुवीर महतो (Rashtriya Jansambhavna Party) – 1,334

    • वर्षा (Independent) – 998

    • सनी कुमार शर्मा (Jagrook Janta Party) – 690

    • पवन कुमार (Independent) – 625

    • NOTA – 3,230

    दानापुर सीट पर मुख्य लड़ाई बीजेपी और आरजेडी के बीच रही, लेकिन बाकी उम्मीदवार शुरुआती राउंड में ही पीछे रह गए।

    क्या मतलब है इस जीत का?

    रामकृपाल यादव की जीत से बीजेपी को पटना जिले में बड़ी मजबूती मिली है। दानापुर सीट राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जाती है और यहां की जीत पार्टी के लिए बड़ी राहत है।

    Share:

    Comments

    Leave a comment