दिल्ली जल बोर्ड में नौकरी, 10 मई से अशोक वाटिका दर्शन यात्रा और 7 इलाको में नहीं रहेगा बिजली. Apply delhi jal board job

Lov Singh5 March 20231 min read4 viewsIndia

दिल्ली जल बोर्ड में 97 फील्ड सुपरवाइजर भर्ती होंगे.

delhi jal board job: दिल्ली जल बोर्ड में 97 फील्ड सुपरवाइजर रखने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक ने कम से कम स्नातक की पढ़ाई कर रखी हो । आईसीएसआईएल की वेबसाइट (https://delhijalboard.nic.in/home/delhi-jal-board-djb) पर आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन 7 मार्च सुबह 11 बजे से 10 मार्च सुबह 11 बजे तक किया जा सकता है। djb jobs

अशोक वाटिका दर्शन यात्रा 10 मई से

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

देश की युवा पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव आयोजन समिति आगामी 10 से 15 मई को अशोक वाटिका दर्शन यात्रा का आयोजन करने जा रही है। शुक्रवार को दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. वेद टंडन ने श्रीलंका में स्थित अशोक वाटिका दर्शन यात्रा की घोषणा की।

कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी

दिल्ली में लगातार बढ़ती बिजली की मांग के चलते कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। रविवार सोमवार को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। इन इलाकों में पीतमपुरानेताजी सुभाष पैलेस, पीरागढ़ी, राजौरी गार्डन समेत आदि इलाके शामिल हैं।

Toll tax rate hike. नये दर पर देना होगा आपको पैसा. महँगा हुआ और Expressway, NH, Toll Road का सफ़र

Share:

Comments

Leave a comment