घर पर मर गई बेटी, कुवैत में फसी मां, गुहार लगा रहा हरियाणा का परिवार. पासपोर्ट तक रख लिया है कुवैती मलिक ने.

Lov Singh27 June 20262 min read49 viewsExpat Issues

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के रहने वाले देवदयाल नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी राजो सोमा देवी को कुवैत से भारत वापस लाने के लिए मदद की अपील की है। परिवार का दावा है कि राजो देवी कुवैत में एक व्यक्ति के घर घरेलू कामगार के रूप में काम कर रही हैं, लेकिन उन्हें न तो पासपोर्ट दिया जा रहा है और न ही भारत लौटने की अनुमति मिल रही है।

घर पर मर गई बेटी

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

देवदयाल ने बताया कि घर में गंभीर पारिवारिक संकट है। उनके अनुसार, परिवार में एक बच्ची की दुर्घटना में मृत्यु हो गई है, जबकि घर पर बच्चे बीमार हैं और मां की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। ऐसे हालात में पत्नी का भारत लौटना बेहद जरूरी है।

पति का आरोप—कमरे में बंद रखे जाने की बात कही

देवदयाल ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को कुवैत में घर से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। उनके मुताबिक, वह पिछले कई दिनों से पत्नी से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं और पत्नी ने बताया है कि “कुवैती लोग आने नहीं दे रहे हैं।” परिवार का कहना है कि महिला को पासपोर्ट भी वापस नहीं दिया जा रहा है, जिससे वह अपने स्तर पर भारत नहीं लौट पा रही हैं।

अगर आप लोग कोई भी नजदीक में हैं और उनके बारे में कोई जानकारी है तो जरूर हमें साझा करें या दूतावास को सूचित करें. आपकी छोटी सी मदद किसी प्रवासी भारतीय को अपने घर लौटने में सफल कर सकती है.

नोट: यह खबर परिवार द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी और दस्तावेजों के आधार पर तैयार की गई है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित दूतावास और प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

Share:

Comments

Leave a comment