UAE : कंस्ट्रक्शन साइट पर ड्यूटी के दौरान ऊंचाई से गिरकर घायल हुआ कामगार, अब कंपनी देगी 22 लाख रुपए मुआवजा

Satyam Kumari6 March 20231 min read25 viewsUAE

कंस्ट्रक्शन साइट पर कामगार के साथ हादसा

संयुक्त अरब अमीरात में कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले कामगार की ड्यूटी के दौरान भयानक तरीके से हादसा हो गया था जिसके बाद Dh100,000 का मुवावजा देने का आदेश दिया गया है। Abu Dhabi Civil Appeals Court ने एशियाई कामगार के लिए मुआवजा देने का आदेश दिया था।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

कामगार ने कंपनी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत 

बताते चलें कि पीड़ित कामगार ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि ड्यूटी के दौरान उसे हादसे में काफी क्षति का सामना करना पड़ा था। उसकी नुकसान की भरपाई के लिए Dh150,000 की मांग की थी। पीड़ित ने कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया था। उसने बताया कि अबू धाबी में एक कंपनी में काम करता था।

कंपनी को दिया गया मुआवजा देने का आदेश

एक दिन वह ऊंचाई से गिर गया और उसे काफी चोट लगी। उसकी स्पाइनल कॉर्ड टूट गई। इसके बाद अब वह नॉर्मल काम नहीं कर पाएगा। मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके स्पाइनल कॉर्ड में 50 फीसदी की क्षति हुई है। कोर्ट ने कम्पनी को आदेश दिया है कि वह कामगार को Dh100,000 मुआवजा दे।

Share:

Comments

Leave a comment