सऊदी : जॉब ट्रांसफर सेवा के लिए कामगारों कामगारों को रखना होगा इस बात का ख्याल

Satyam Kumari12 September 20231 min read24 viewsSaudi

घरेलू कामगार के सेवा ट्रांसफर को लेकर दी गई नई जानकारी

SAUDI में घरेलू कामगार के सेवा ट्रांसफर को लेकर एक जरूरी जानकारी दी गई है जिसमें कहा गया है कि ऐसे कामगार के सर्विस को दूसरे नियोक्ता को ट्रांसफर करने की अनुमति नहीं होगी जिस कामगार के खिलाफ भागने का कंप्लेन दर्ज हो।

Ministry of Human Resources and Social Development (MHRSD) के Musaned platform पर घरेलू कामगारों के सेवाओं को लेकर इस बात की जानकारी दी गई है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

सर्विस ट्रांसफर तभी किया जायेगा जब कामगार के खिलाफ huroob report दर्ज न हो

यह साफ-साफ कहा गया है कि घरेलू कामगार की सेवा ट्रांसफर को लेकर इस बात को ध्यान रखना जरूरी है कि घरेलू कामगार की सेवा दूसरे नियोक्ता को तभी ट्रांसफर की जाएगी जब कामगार के खिलाफ huroob report दर्ज नहीं होगी।

सेवा को ट्रांसफर करने के लिए नियोक्ता को Musaned platform के जरिए रिक्वेस्ट सबमिट करनी होती है। इसके बाद नियोक्ता कामगार और नए नियोक्ता का डाटा इंटर करता है। ज्यादा से ज्यादा 23 दिनों में यह काम पूरा हो जाता है।

Share:

Comments

Leave a comment