दुबई घूमने का सपना कहीं आपके लिए ना बन जाये जीवन भर की सजा, ये गलतियां आपको पहुंचा सकती है जेल

Vandana Upadhyay14 October 20251 min read13 viewsUAE

दुनिया भर में दुबई ऊंची-ऊंची इमारतों से लेकर अपनी लग्जिरियस लाइफस्टाइल के लिए मशहूर है। दुनिया भर से लोग यहां घूमने के लिए पहुंचते हैं। हर साल हजारों भारतीय दुबई घूमने के लिए जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यहां की लाइफस्टाइल जितनी मशहूर है उतनी ही यहां की कानून व्यवस्था भी सख्त है। ऐसे में दुबई जाने से पहले वहां के नियमों को बारें में जानना बहुत जरूरी है। चलिए जानते हैं दुबई घूमने जाने से पहले किन बातों के बारें में जानना आवश्यक है।

  1. दुबई की सड़कों पर खुलेआम गले मिलना, किस करना, हाथ पकड़कर चलना या रोमांटिक मूड में रहना आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता है।
  2. दुबई में खुलेआम शराब पीने पर पाबंदी है। आप पब या रेस्टोरेंट में बैठकर शराब पी सकते हैं। लेकिन पब्लिक प्लेस पर आपको इसकी बिल्कुल भी इजाजत नहीं मिलेगी।
  3. फोटो के शौकीन लोगों के लिए इस नियम के बारें में जानना बहुत ही जरूरी है। दुबई की सरकारी बिल्डिंग्स की फोटोग्राफी करने पर सख्त मनाही है। यदि कोई व्यक्ति सरकारी ऑफिस, पुल, मिलिट्री एरिया या एयरपोर्ट की फोटो लेते हुए पकड़ा जाता है तो उसे जेल की सजा होती है।
  4. दुबई में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में गाली-गलौज करने पर सख्त मनाही है। यहां पर आप सार्वजनिक जगहों में अपने दोस्तों के साथ भी हंसी मजाक में गाली-गलौज नहीं कर सकते हैं।

 

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment