Dubai Marina की ऊंची इमारत में हादसा, सरकार ने बताई सच्चाई, वीडियो बनाने पर दी सख्त चेतावनी

Sushma Kumari8 March 20262 min read18 viewsUAE

दुबई के मशहूर Dubai Marina इलाके में स्थित 23 Marina टावर में एक छोटी घटना की पुष्टि की गई है। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना मिसाइल इंटरसेप्शन के बाद मलबा गिरने से हुई। राहत की बात यह है कि इस इमारत में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन इमारत के बाहरी हिस्से में नुकसान हुआ और धुंआ देखा गया था जिसे तुरंत काबू कर लिया गया। Dubai Media Office ने जानकारी दी है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है।

🚨: Trump का बड़ा दावा: ईरान का पूरा ‘evil empire’ कर दिया खत्म, स्कूल पर हमले का आरोप किया खारिज।

क्या हुआ था Dubai Marina में और कितना नुकसान हुआ?

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम, 7 मार्च को हुई। हालांकि टावर में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि Al Barsha इलाके में मलबे की चपेट में आने से एक पाकिस्तानी ड्राइवर की मौत हो गई है। पूरे क्षेत्र में अब तक कुल 3 लोगों की जान जाने और 112 लोगों के घायल होने की आधिकारिक जानकारी मिली है।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) पर उड़ानों को कुछ समय के लिए रोका गया था, लेकिन अब सीमित शेड्यूल के साथ फ्लाइट्स दोबारा शुरू कर दी गई हैं। Etihad और Emirates ने अपनी सेवाएं बहाल कर दी हैं, लेकिन यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें ताकि उन्हें एयरपोर्ट पर परेशानी न हो।

सरकार ने जारी की सख्त चेतावनी और नए निर्देश

UAE सरकार ने लोगों को सख्त हिदायत दी है कि वे मिलिट्री इंटरसेप्शन या हमले की जगहों का वीडियो न बनाएं और न ही सोशल मीडिया पर शेयर करें। अधिकारियों ने साफ किया है कि ‘संवेदनशील वीडियो’ शेयर करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है और ऐसा करने वालों पर कार्रवाई हो सकती है।

  • सुरक्षा अलर्ट: खतरा टलने के बाद अधिकारियों ने सामान्य गतिविधियां शुरू करने की अनुमति दे दी है, अब लोग अपने काम पर लौट सकते हैं।
  • एयरपोर्ट नियम: एयरपोर्ट टर्मिनल्स में केवल उन यात्रियों को प्रवेश मिलेगा जिनके पास कन्फर्म बुकिंग है, बिना टिकट वालों को एंट्री नहीं मिलेगी।
  • सावधानी: लोगों को अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने को कहा गया है।
Share:

Comments

Leave a comment